रोजगार मेला लाया युवाओं के लिए खुशियों का संदेश
नरसिंहपुर -- मप्र डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन व जिला प्रशासन नरसिंहपुर के तत्वावधान में जिले में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला युवाओं के लिए खुशियों का संदेश लेकर आया। मेले में 5 कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए योग्यता के आधार पर जिले के 112 बेरोजगार युवक-युवतियों का पंजीयन किया गया था।
नरसिंहपुर के विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला में 5 कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए योग्यता के आधार पर 112 बेरोजगार युवक-युवतियों का चयन किया गया। इस रोजगार मेला में 246 युवक-युवतियों का पंजीयन किया गया था। कम्पनी महिमा प्योरस्पन धार ने 16, शिवशक्ति बायो टेक्नोलॉजी लिमिटेड जबलपुर ने 3, कुलोदय टेक्नोपैक प्रालि गुजरात ने 70, नवकिसान बॉयोप्लांटिंग जबलपुर ने एक और मौजेक डीडीयूजीकेवाय नरसिंहपुर ने 22 युवक-युवतियों का चयन किया। चयनित युवाओं ने अपने चयन पर खुशी जाहिर की।
आईटीआई से उत्तीर्ण ऐसे प्रशिक्षु जो सफलता पूर्वक अपना रोजगार संचालित कर रहे हैं और नौकरी कर रहे हैं, उन्होंने अपने अनुभव कार्यक्रम में साझा किये। यहां प्रदीप साहू, घनश्याम पटैल, मनीष मिश्रा, संदीप सोनी, मो. शाहिद खान एवं सोबरन सिंह चौधरी ने अपने अनुभव बनाये।
आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वसहायता समूहों की सदस्य बकौरी की मालती, जैतपुर की आरती, खुरपा की लक्ष्मी, मल्हौआ की रेखा, नयाखेड़ा की सुशीला, सहजपुरा की राधा बाई एवं बिछुआ की पार्वती बाई ने अपने अनुभव बताकर महिलाओं को प्रेरित किया।
रोजगार मेले में 26 स्वसहायता समूहों को 23 लाख 28 हजार रूपये के चैक जनपद पंचायत अध्यक्ष अनुराधा पटैल के मुख्य आतिथ्य में, जनपद उपाध्यक्ष रजनी जाट एवं मंडी सदस्य धीनराम पटैल की मौजूदगी में वितरित किये गये। ये चैक चक्रीय राशि, सामुदायिक निवेश निधि और बैक लिंकेज की राशि के रूप में दिये गये। 8 स्वसहायता समूहों को एक लाख 3 हजार रूपये की चक्रीय राशि, 3 स्वसहायता समूहों को दो लाख 25 हजार रूपये की सामुदायिक निवेश निधि और 20 लाख रूपये की बैंक लिंकेज की राशि के चैक प्रदान किये गये।

'top job gyan'very good information frinds ,apki post bhahut achhi lagi thanku frind'good work'
जवाब देंहटाएं