मेहनत का फल मीठा

 शहडोल --  मेहनत का फल मीठा ही होता है। यदि श्रम एकता के साथ किया जाय तो उसके परिणाम का लाभ समाज को भी मिलता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर पूरे प्रदेश के साथ-साथ शहडोल जिले में भी जन संरक्षण के कार्य जनसमुदाय द्वारा अपनी जवाबदारी समझकर किया जा रहा है। उनके परिणाम भी सामने आने लगे हैं। 
   ब्यौहारी जनपद पंचायत के ग्राम मउ में जिला प्रशासन, जन अभियान परिषद की नवांकुर समितियों, प्रस्फुटन समितियों तथा आमजन के सहयोग से गंधर्रा नाले में किये गये श्रमदान, जिसमें नाले की सफाई तथा बोरी बंधान का परिणाम सामने आया है। छोटी सी पहल से मई-जून के महीने में सूख जाने वाला यह नाला पुर्नजीवित हो उठा है, नाले में दो किलोमीटर तक पानी भर गया है। इस नाले का पानी समधिन नदी होते हुए सोन नदी से मिलता है, जिसमें बहुउद्देश्यीय बाणसागर बांध स्थित है। वर्तमान में लोगों को निस्तार एवं पशुओं को इस भीषण गर्मी में प्यास से अपनी जान बचाने का अवसर मिल गया है। इस जनपयोगी कार्य को अंजाम तक पहुंचाने में मेंटर श्री हीरालाल साहू, रामेश्वर पाल, सरस्वती, विद्या, अर्पिता वैश्य तथा सी.एम.सी.एल.डी.पी. के छात्रों द्वारा चलाया गया जनजागरुता अभियान तथा किया गया श्रमदान सराहनीय रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.