समाधान एक दिन तत्काल सेवा से जिले में अब तक 9 हजार 829 लोगों को मिला लाभ (सफलता की कहानी) साढ़े तीन घंटे में स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र मिलने से खुश हैं रामस्वरूप चौधरी
जिन लोगों को शासकीय कार्यालयों में अपने काम के लिए बार-बार जाना पड़ता था, उन्हें राज्य शासन की समाधान एक दिन तत्काल सेवा शुरू होने से बहुत सहूलियत हो गई है। अब मूल निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि बनवाने में बहुत आसानी हो गई है। इसी तरह की विभिन्न सेवायें अब लोगों को एक ही दिन में प्राप्त होने लगी हैं। समाधान एक दिन तत्काल सेवा से नरसिंहपुर जिले में अब तक 9 हजार 829 लोगों को लाभ मिल चुका है। यह सेवा जिले में 5 फरवरी 2018 को जिला स्तर पर शुरू हुई थी। इसके बाद यह सेवा जिले के सभी 8 लोक सेवा केन्द्रों में शुरू हुई। प्रारंभ से गुरूवार 3 मई 2018 तक की स्थिति में जिले के 8 लोक सेवा केन्द्रों में विभिन्न निर्धारित सेवाओं के लिए 9 हजार 868 आवेदन प्राप्त हुये, इनमें से 9 हजार 829 आवेदन नियत समयावधि में निराकृत कर दिये गये हैं।
जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन सौरभ चौबे बताते हैं कि अब तक जिले के लोक सेवा केन्द्र चांवरपाठा में 388, चीचली में 954, नरसिंहपुर में 2 हजार 534, गाडरवारा में 2 हजार 524, सांईखेड़ा में 599, तेंदूखेड़ा में 631, गोटेगांव में 874 और करेली में एक हजार 325 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है।
इसी क्रम में गुरूवार को नरसिंहपुर के किसानी वार्ड के रामस्वरूप चौधरी को मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी में लाइनमेन के कार्य के लिए स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। रामस्वरूप 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं और उन्हें विद्युत वितरण कम्पनी में अगले दिन स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र जमा करवाना जरूरी था। उन्हें स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र की तुरंत आवश्यकता थी। इसके लिए रामस्वरूप ने लोक सेवा केन्द्र नरसिंहपुर में गुरूवार को दोपहर में करीब डेढ़ बजे 30 रूपये निर्धारित शुल्क व अंकसूची की फोटोकापी के साथ आवेदन दिया। इसके बाद गुरूवार को ही शाम 5 बजे रामस्वरूप को स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र मिल गया। करीब साढ़े तीन घंटे की अवधि में उसी दिन तत्काल प्रमाण पत्र मिलने से रामस्वरूप बहुत खुश हैं।
नरसिंहपुर में जनपद पंचायत कार्यालय के समीप स्थित लोक सेवा केन्द्र के शाखा प्रभारी मयूर गोप ने बताया कि लोक सेवा केन्द्र में कार्यदिवसों में सुबह 9.30 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक समाधान एक दिन तत्काल सेवा प्रदाय व्यवस्था के अंतर्गत लोगों से आवेदन प्राप्त कर उसी दिन शाम 5 बजे तक उसका समाधान कर दिया जाता है। डेढ़ बजे के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण अगले दिन किया जाता है। इस व्यवस्था में कलेक्टर द्वारा प्राधिकृत अधिकारी साप्ताहिक रोस्टर के अनुसार लोक सेवा केन्द्र में मौजूद रहते हैं।
उल्लेखनीय है कि लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी कानून 2010 के तहत अधिसूचित सेवाओं में से प्रथम चरण में 14 विभागों की 45 सेवाओं को समाधान एक दिन तत्काल सेवा प्रदाय व्यवस्था में शामिल किया गया है।
जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन सौरभ चौबे बताते हैं कि अब तक जिले के लोक सेवा केन्द्र चांवरपाठा में 388, चीचली में 954, नरसिंहपुर में 2 हजार 534, गाडरवारा में 2 हजार 524, सांईखेड़ा में 599, तेंदूखेड़ा में 631, गोटेगांव में 874 और करेली में एक हजार 325 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है।
इसी क्रम में गुरूवार को नरसिंहपुर के किसानी वार्ड के रामस्वरूप चौधरी को मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी में लाइनमेन के कार्य के लिए स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। रामस्वरूप 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं और उन्हें विद्युत वितरण कम्पनी में अगले दिन स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र जमा करवाना जरूरी था। उन्हें स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र की तुरंत आवश्यकता थी। इसके लिए रामस्वरूप ने लोक सेवा केन्द्र नरसिंहपुर में गुरूवार को दोपहर में करीब डेढ़ बजे 30 रूपये निर्धारित शुल्क व अंकसूची की फोटोकापी के साथ आवेदन दिया। इसके बाद गुरूवार को ही शाम 5 बजे रामस्वरूप को स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र मिल गया। करीब साढ़े तीन घंटे की अवधि में उसी दिन तत्काल प्रमाण पत्र मिलने से रामस्वरूप बहुत खुश हैं।
तहसीलदार ने दिया प्रमाण पत्र
रामस्वरूप कहते हैं कि पहले प्रमाण पत्र प्राप्त करने में बहुत समय लगता था, अब ऐसा नहीं है। राज्य सरकार की यह बहुत अच्छी योजना है। ऐसी योजना शुरू होने से आम लोगों को बहुत राहत मिली है। रामस्वरूप को स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र प्राधिकृत पदाभिहित अधिकारी तहसीलदार नरसिंहपुर रामजी लाल वर्मा ने प्रदान किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार डॉ. दिव्या शर्मा और लोक सेवा केन्द्र के शाखा प्रभारी मयूर गोप भी मौजूद थे।नरसिंहपुर में जनपद पंचायत कार्यालय के समीप स्थित लोक सेवा केन्द्र के शाखा प्रभारी मयूर गोप ने बताया कि लोक सेवा केन्द्र में कार्यदिवसों में सुबह 9.30 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक समाधान एक दिन तत्काल सेवा प्रदाय व्यवस्था के अंतर्गत लोगों से आवेदन प्राप्त कर उसी दिन शाम 5 बजे तक उसका समाधान कर दिया जाता है। डेढ़ बजे के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण अगले दिन किया जाता है। इस व्यवस्था में कलेक्टर द्वारा प्राधिकृत अधिकारी साप्ताहिक रोस्टर के अनुसार लोक सेवा केन्द्र में मौजूद रहते हैं।
उल्लेखनीय है कि लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी कानून 2010 के तहत अधिसूचित सेवाओं में से प्रथम चरण में 14 विभागों की 45 सेवाओं को समाधान एक दिन तत्काल सेवा प्रदाय व्यवस्था में शामिल किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं