1 लाख 36 हजार रूपये की उपचार राशि स्वीकृत
धार -- राज्य/जिला बीमारी सहायता निधि उपचार योजना एवं मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना अन्तर्गत गंभीर रोग से पीड़ित गरीब परिवार के व्यक्तियों के ईलाज के लिये वरदान साबित हो रही है। इन योजनाओं के कारण ही यह संभव हो पाया है कि गरीब परिवारों के व्यक्ति भी अपना ईलाज अच्छे चिकित्सा संस्थानो में करा पा रहे है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री दीपक सिंह के अनुमोदन पर जिले के 02 मामलों में कुल 1 लाख 36 हजार रूपये की उपचार हेतु सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 273 महात्मा गांधी मार्ग धार निवासी मा. मनीष जैन पिता श्री राजेश जैन को 72 हजार रूपये की उपचार राशि एवं 2 हजार रूपये की परिवहन राशि इस प्रकार कुल 74 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार बदनावर तहसील के ग्राम बामंदा निवासी मा. रितुराजसिंह सिसोदिया पिता श्री गोकुलसिंह सोसोदिया को 60 हजार रूपये उपचार एवं 20 हजार रूपये परिवहन इस प्रकार 62 हजार रूपये की सहायता राशि मेदांता हॉस्पिटल इन्दौर के नाम से स्वीकृत की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं