जिले के 11 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश पाकर परचम फहराया
कौन कहता है आसमान में छेद नही हो सकता, तबियत से पत्थर तो उछालो यारो।
प्रतिभाएँ सुविधाओं की मोहताज नही होंती, उन्हे तो अवसर की तलाश होती है। शहडोल जिले के 11 आदिवासी विद्यार्थियों ने आई आई टी जैसी राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्थाओं में प्रवेश पाकर पूरे देश में अपनी योग्यता का परचम फहराया है। ये सभी विद्यार्थी ग्रामीण परिवेश से जुडे़ हुए है। सभी के माता पिता खेती किसानी के कार्य करते है।
जिला मुख्यालय शहडोल में संचालित एकलव्य आदिवासी विद्यालय के 3 विद्यार्थी क्रमशः नीरज सिंह परस्ते पिता श्री लखन सिंह ग्राम सीधी, श्री रामरतन सिंह पिता श्री दादूराम ग्राम बोचकी, श्री पुष्पेन्द्र सिंह पिता श्री राजेन्द्र सिंह ने यह सफलता प्राप्त की है। सभी विद्यार्थियों ने बताया कि शाला के प्राचार्य श्री बी.एम. तिवारी गणित के शिक्षक श्री शेखर गुप्ता एवं स्वाती मिश्रा, रसायन शास्त्र के शिक्षक शालिनी श्रीवास्तव तथा भौतिक शास्त्र के शिक्षक श्री राजकुमार श्रीवास्तव की सतत प्रेरणा तथा नियमित कोचिंग को जीवन भर भुला नही सकते हैं। इसके साथ ही रिलायंस फाउंडेशन सी.बी.एम. प्रोजेक्ट के इंजीनियर श्री स्वप्निल सिंह ठाकुर, कुमार गामनी, लोकेश कापसे वैरभ महावर, जयंत कुमार वर्मा, प्ररवर गलगले के द्वारा प्राप्त मार्गदर्शन ने इस सफलता तक पहुँचाया।
आयुक्त शहडोल सभांग श्री रजनीश श्रीवास्तव, पुलिस उप महानिरीक्षक शहडोल जोन श्री अरूण कुमार अरूसिया,कलेक्टर श्री नरेश पाल,पुलिस अधीक्षक श्री सुषांत सक्सेना,सी.ई.ओ जिला पंचायत एस.कृष्ण चैतन्य,से इन विद्यार्थियों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर आयुक्त श्री श्रीवास्तव ने शहडोल जैसे आदिवासी अंचल के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया, उन्होने विद्यार्थियो की कड़ी मेहनत तथा उनकी प्रतिभा की सराहना की तथा इनकी कोचिंग में मद्द करने वाले शिक्षको एवं इंजीनियरो के समर्पण को भी सराहा। इस अवसर पर सहायक आयुक्त श्री बरकडे़, शासकीय एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य श्री बी.एम तिवारी, शा.ज्ञानोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री पट्टा उपास्थित रहे।
आई.आई.टी. में प्रवेश पाने वाले जिले के विद्यार्थियों में शा.उत्कृष्ट विद्यालय के श्री अजय सिंह मरावी, शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय के श्री भूपेंद्र बैगा, श्री संतदास साकेत तथा श्री धीरज कुमार चर्मकार, शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयसिंहनगर के श्री छोटेलाल सिंह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रघुराज क्रमांक-1 शहडोल के श्री रामदुलारे सिंह, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल के श्री चूड़ामणि बैगा भी शामिल है

कोई टिप्पणी नहीं