15 अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए सर्वे शुरू, लोगों से लेंगे सुझाव
टीकमगढ़ - शासन के निर्देशानुसार टीकमगढ़ शहर की 15 अवैध कॉलोनियां वैध होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य शासन ने अवैध कॉलोनियों को 15 अगस्त तक हर हाल में नियमित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके लिए गाइड लाइन भी जारी कर दी गई है कि किन शर्तों पर इन कॉलोनियों को वैध किया जाना है।
इन नियमों के आधार पर ही नगर पालिका ने शहर की तकरीबन 15 अवैध कॉलोनियों की सूची उनके खसरा नंबर के साथ प्रकाशित करवा दी, ताकि सर्वे का काम शुरू किया जा सके। इन कॉलोनियों के वैध करने के लिए यहां के रहवासियों को 20 फीसदी विकास शुल्क जमा करना होगा, बाकी 80 फीसदी राशि नगर पालिका वहन करेगी। यदि ऐसा होता है तो नगर पालिका उनकी कॉलोनी को वैध कर देगी। इसके साथ ही यहां रह रहे लोगों को अब पानी, बिजली, सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलने लगेंगी। अभी तक विकास शुल्क के तौर पर सौ फीसदी राशि कॉलोनियों को देनी होती थी।

वैध करने के 2 प्लान
इन कॉलोनियों को वैध करने के 2 प्लान हैं। एक सुविधाएं बढ़ेंगी :- करीब एक सप्ताह सर्वे के बाद इन कॉलोनियों के रहवासियों से ही सुझाव लिए जाएंगे। इसके बाद विकास कार्य की योजना तैयार होगी। सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं के अलावा गार्डन, मंदिर निर्माण सहित अन्य कामों को शामिल किया जाएगा। दो टैक्स बढ़ोत्तरी : नगर पालिका के अधिकारी अवैध कॉलोनियों और अच्छी कॉलोनियों को अलग-अलग सूचीबद्ध करेंगे। इसके बाद विकास कार्यों पर होने वाले खर्च की राशि निकाली जाएगी। इसका 30 फीसदी स्लम कॉलोनी और 50 फीसदी अच्छी कॉलोनी वालों को चुकाना होगा।
कॉलोनाइजरों पर की जाएगी कार्रवाई
कॉलोनियों को वैध करने के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अवैध कॉलोनियों के खाली पड़े संबंधित कॉलोनाइजरों के प्लॉटों को नपा अपने आधिपत्य में ले लेगी। इन प्लॉटों आदि में भी निर्माण व अन्य सुविधाएं जुटाई जाएंगी। प्रथम चरण में ही वैध कॉलोनियों की संख्या दोगुनी हो जाएगी।
सर्वे टीम से जानकारी लेकर जल्द करेंगे समीक्षा
नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरि गोस्वामी ने बताया कि सर्वे करने वाली टीम से जानकारी मंगाई जा रही है। इसके बाद समीक्षा की जाएगी। यहां के रहवासियों से कॉलोनी के विकास से संबंधित सुझाव मांगे जाएंगे। इसके बाद पूरी प्लानिंग से कॉलोनियों को वैध किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं