जिले के सात विभाग मिलकर करेंगे 19 गांवों का कायाकल्प
टीकमगढ़ -- केन्द्र सरकार की आयुष्मान योजना में जिले के 19 गांव का चयन किया गया है। इस योजना में शामिल इन 19 गांवों में 7 विभाग मिलकर काम करेंगे। इस योजना में स्वास्थ्य विभाग की अहम भूमिका होंगी। इसके लिए विभागों ने सर्वे का काम प्रारभ कर दिया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वर्षा राय ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत देश में 34 हजार के लगभग गांवों का चयन किया गया है। इसमें प्रदेश के 404 और जिले के 19 गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों में पूर्ण टीकाकरण, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं को शत-प्रतिशत क्रियान्वयन किया जाना है। इसके साथ ही अन्य विभागों की योजनाओं का भी पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभ दिलाया जाना है। इसके लिए कलेक्टर के निर्देशन मे कार्ययोजना बनाकर काम शुरू कर दिया गया है।

ये विभाग निभाएंगे सहभागिता
आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग के साथ ही कृषि विभाग, महिला बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग एवं विभिन्न बैंक मिलकर काम करेंगे। यह सभी विभाग अपनी-अपनी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ देंगे। इस योजना के पीछे शासन की मंशा है कि योजनाओं के सही क्रियान्वयन से कैसे गांवों की तस्वीर बदलती है। इसके लिए सभी विभाग सहभागिता निभाएंगे और गांवांे का कायाकल्प करेंगे।
शत प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण
योजना की जानकारी देते हुए सीएमएचओ डॉ. वर्षा राय ने बताया कि इस योजना में जिला मुख्यालय से लगे गांव गनेशगंज को शामिल किया गया है। गांव का सर्वे करने पर पाया गया था कि यहां पर शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसके लिए शासन द्वारा यहां पर कार्यरत मैदानी अमले को सम्मानित भी किया गया है। उनका कहना था कि ऐसे गांवों को प्रदेश में मॉडल के तौर पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही जिन विभागों की योजनाओं का यहां पर सफलता से शत-प्रतिशत क्रियान्वयन किया गया होगा, उन्हें प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं