अडोरी से सुंदरवाही सड़क बनने से ग्रामीण हुए खुश
बालाघाट -- जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के ग्राम अडोरी और सुंदरवाही अब पक्की सड़क से जुड़ गये है। इन ग्रामों के बीच पक्की सड़क बन जाने से यहां के ग्रामीण बहुत खुश है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत अडोरी से सुंदरवाही तक 5 किलोमीटर 900 मीटर लंबाई की सड़क बनकर तैयार हो गई है।
अडोरी से सुंदरवाही के बीच पक्की सड़क की जरूरत थी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत इस सड़क के निर्माण की मंजूरी प्रदान की गई थी। 20 नवंबर 2017 को निर्माण एजेंसी द्वारा इस सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था और 31 मार्च 2018 को इस सड़क का कार्य पूर्ण हो गया है। इस सड़क के बनने से अडोरी से सुंदरवाही के बीच के सफर में अब पहले की तुलना में कम समय लगता है। इन ग्रामों की जनता को अब वर्षा के दिनों में कीचड़ भरी सड़क पर नहीं चलना पड़ेगा। इन ग्रामों के ग्रामीणों को बाजार व अन्य कार्यों के लिए आने-जाने में अब पहले की तुलना में आवागमन सुगम हो गया है। इन ग्रामों के बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में अब आसानी हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं