श्री गोरीलाल के परिवार को अब कच्चे मकान में नहीं रहना पड़ेगा
जिला आगर मालवा के ग्राम चाचाखेड़ी निवासी श्री गोरीलाल को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2016-17 में पक्का मकान बनाने के लिये एक लाख 50 हजार रुपये की राशि मंजूर की गई थी। इस राशि में कुछ अपनी जमा पूँजी को मिलाकर अपना बड़ा-सा पक्का मकान का निर्माण करवा लिया हैं। हितग्राही ने आवास के साथ ही शौचालय का निर्माण भी करवाया है।
श्री गोरीलाल पिता मुन्नाजी निवासी चाचाखेड़ी का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्मित कराए गए आवास को पाकर साकार हो गया है। श्री गोरीलाल एवं परिवार के सदस्य बताते है कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि भविष्य में उनका स्वयं का पक्का मकान होगा। किन्तु शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके इस सपने को साकार कर दिया है। जब आवास सूची में उनका नाम आया और अपने सपने को साकार होते देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। उनका परिवार बताता है कि पहले कच्चे मकान में उन्हें हमेशा सांप, कीढ़े-मकोढे़ का डर लगा रहता था तथा बरसात के मौसम में हमेंशा पानी टपकने का भी भय सताता था। परिवार के सदस्य बताते है कि अब पक्का मकान बनने से उन्हें इस डर से निजात मिल गई है।

कोई टिप्पणी नहीं