कृषक श्री इलियास मोहम्मद रोटावेटर की मदद से एवं नरवाई नहीं जलाकर डेढ़ गुना मुनाफा कमा रहे

   आगर मालवा -- जिले के ग्राम पिपलोनकलां के कृषक श्री इलियास मोहम्मद पिता अब्दुल मजीद कृषि विभाग की मदद से खेती को लाभ का धंधा बना रहे हैं। कृषक श्री इलियास ने खेती के मुनाफे को बढ़ाने की दिशा में रोज नई-नई तकनीक इस्तेमाल कर रहे हैं। 
   कृषक श्री इलियास बताते है कि 10 बीघा जमीन में रोटावेटर मशीन का उपयोग कर उपजाऊ बनाया है। उन्होंने कृषि विभाग की योजना के तहत रोटावेटर मशीन खरीदी तथा उस पर उन्हें 30 हजार रूपये का अनुदान भी प्राप्त किया है। कृषि विभाग तथा आत्मा विभाग की ओर से किसानों को नरवाई नहीं जलाने की सलाह पर अमल कर श्री इलियास ने भी अपनी खेत की नरवाई नहीं जलाने का फेसला लिया। इस कारण जमीन की उर्वरा शक्ति नष्ट होने एवं लाभकारी जीवाणु को आग से जलने से बचाया। उनके खेत में नरवाई पूरी तरह से जमीन के अन्दर समा गई। किसान श्री इलियास ने कृषि विभाग की सलाह पर पिछले वर्ष नरवाई न जलाते हुए गहरी जुताई कर इसका निपटान किया। इसका और ज्यादा फायदा उन्हें सोयाबीन की फसल में भी देखने को मिलेगा। अब वे आस-पास के किसानों को नरवाई न जलाने की सलाह भी देते हैं। उक्त तरीको से श्री इलियास मोहम्मद कृषि से डेढ़ गुना मुनाफा कमा रहें है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.