प्रधानमंत्री आवास योजना में वृदध महेश को मिला पक्का आवास

होशंगावाद -- भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि सन् 2022 तक सभी आवास हीनों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में पात्रता अनुसार सर छुपाने के लिए पक्का आवास मिले। इसी कडी में होशंगाबाद जिले में भी पात्र आवास हीनों को प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्का आवास बनाकर दिया जा रहा है। बाबई के ग्राम बगलोन के वृदध व्यक्ति श्री महेश पिता सीताराम को योजना के तहत पक्का आवास प्रदान किया गया है। महेश पिता सीताराम एक गरीब व्यक्ति है उन्होने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उन्हें जीवन में कभी छत वाला घर नसीब होगा। महेश बताते है कि पहले वे कच्ची झोपड़ी में पत्नी एवं बच्चों के साथ निवास करते थे और मजदूरी करके अपना गुजर बसर करते थे। बारिश में झोपड़ी में परिवार सहित रात गुजारना मुश्किल हो जाता था। हमेशा डर बना रहता था कि भारी बारिश में कही झोपड़ी गिर न जाए। महेश को एक दिन ग्राम के सचिव ने बताया कि उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल कर लिया गया है। महेश की खुशी का ठिकाना न रहा और जल्दी ही उन्हें 1 लाख 20 हजार रूपये की राशि से बना प्रधानमंत्री आवास प्रदान कर दिया गया। महेश पिता सीताराम आज 2 कमरों के बने प्रधानमंत्री आवास में आनंद एवं खुशी से अपने परिवार के साथ निवास कर रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.