माही अब स्कूल जाने लगी है
होशंगावाद - प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के उन गरीब बच्चों के लिए जो गंभीर रूप से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से पीड़ित है। उनके उपचार में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ते है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर ऐसे बच्चों के उपचार एवं आपरेशन के लिए शासन द्वारा उन्हें हर संभव मदद पंहुचाई जाती है। ऐसी ही एक मजदूर की बेटी माही अहिरवार है जिसकी गर्दन की गठान का उपचार किया गया। आर्दश नगर होशंगाबाद के राजेन्द्र अहिरवार की 7 वर्ष की बेटी माही अहिरवार गर्दन में 2 गठानों के उभरने से परेशान थी। पिता राजेन्द्र अहिरवार मजदूरी करते है एवं उनके पास इतनी राशि नहीं थी कि वे अपनी पुत्री का उपचार करा पाते ऐसे समय में उन्हें उनके परिचितो ने बताया कि समर्पण केन्द्र के माध्यम से उनकी पुत्री की गर्दन की गठान का उपचार हो सकता है। गठान के आपरेशन का सारा खर्च शासन वहन करेगा। राजेन्द्र अहिरवार एक उम्मीद लेकर समर्पण केन्द्र पंहुचे समर्पण केन्द्र में माही परीक्षण हुआ फिर जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने माही के गर्दन के दोनों गठानों की जांच की एवं गर्दन की गठान को आपरेशन के माध्यम से अलग करने की सलाह दी और गठान को निकालने के लिए आपरेशन का प्रस्ताव बनाकर स्वामी विवेकानंद रिजनल स्पाईन सेंटर मेदा मिल भोपाल भेजा और आपरेशन के लिए 35 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की। गत माह माही अहिरवार के गर्दन की 2 गठानों में से 1 गठान को स्वामी विवेकानंद रिजनल स्पाईन सेंटर मेदा मिल के चिकित्सको ने आपरेशन कर निकाल दिया तथा दूसरी गठान को भी कुछ समय पश्चात निकाल देने का आश्वासन दिया।
आपरेशन के बाद माही स्वस्थ्य है और अब नियमित रूप से स्कूल भी जाने लगी है। माही की माँ श्रीमती सविता अहिरवार बताती है कि गर्दन में गठान होने के चलते माही शारीरिक रूप से कमजोर हो गई थी और उसने अपने हम उम्र बच्चों के साथ खेलना-कुदना भी बंद कर दिया था। माही रोज उल्टी करती थी लेकिन अब उपचार के बाद हमेशा खुश रहती है माही भारती विद्या मंदिर में कक्षा तीसरी की छात्रा है और अब वह मन लगाकर पढ़ाई करती है। माँ सविता अहिरवार माही के आपरेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई मदद से अभिभूत है और बार-बार प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित करती है कि उनकी संवेदन शीलता से माही और माही जैसे अन्य गरीब बच्चों का उपचार सफलता पूर्वक हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं