मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में धूम-धाम से हुआ आदिवासी युवती का विवाह
होशंगावाद -- प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की गरीब कन्याओं का विवाह पूरे रिति रिवाज एवं धूम-धाम से हो इसके लिए मुख्यमंत्री कन्या दान योजना बनाई है। इस योजना से अब तक प्रदेश में लाखों गरीब युवतियों के विवाह संपन्न हुए है। 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर स्थानीय एसएनजी स्कूल के प्रांगण में आदिवासी युवती सुविजा का विवाह कन्छेदी के साथ संपन्न हुआ। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर एसएनजी स्कूल में 96 जोड़ो का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें से एक जोड़ा सिवनी मालवा एवं इटारसी का था। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सिवनीमालवा के ग्राम कोठरा की सुविजा का विवाह इटारसी के कंच्छेदी के साथ संपन्न हुआ। सुविजा की बहन श्रीमती रजनी ने बताया कि हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। सुविजा के लिए वर की तलाश की जा रही थी लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण सुविजा का विवाह नहीं हो पा रहा था फिर इटारसी के कंच्छेदी लाल से विवाह तय हुआ। कंच्छेदी लाल का परिवार सामूहिक विवाह मे विवाह करने को तैयार हो गया। सामूहिक विवाह मे दोनों का विवाह वेदिक रिति रिवाजो से संपन्न कराया गया। सुविजा के परिवार वालों का कहना था कि सामूहिक विवाह में जिला प्रशासन ने बेहतरीन व्यवस्था की है। यदि हम घर से विवाह कराते तो भी इतनी अच्छी व्यवस्था नहीं कर सकते थे। जिला प्रशासन द्वारा सुविजा को बर्तन, जेवर एवं अन्य सामग्री प्रदान की गई। विवाह धूम-धाम से संपन्न होने पर सुविजा के परिवार वालों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है कि उनकी बनाई इस योजना से सुविजा का विवाह अच्छे तरीके से संपन्न हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं