सोलर ऊर्जा से बलराम की जिंदगी आई विकास की किरण

   खरगोन --  भीकनगांव में छोटी सी दुकान लगाकर किसान टार्च रिपेंरिग कर जीविका चलाने वाले बलराम की जिंदगी में रोशनी की किरणें आई है। उनके जीवन में ये किरणें कुछ तो मप्र शासन की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और कुछ उनके हुनर की बदौलत है। किसान टार्च रिपेयर करने वाले बलराम आज बिना बिजली से कई घरों में उजाला फैला रहे है। बदलते दौर के हर इलेक्ट्रानिक आइटम को रिपेयर करने और नित नवीन साधनों में रूची लेने वाले भीकनगांव के बलराम शर्मा बताते है कि एक समय किसान टार्च, रेडियों, टीवी, फिर सीडी प्लेयर और डीवीडी प्लेयर एलईडी की रिपेयरिंग करते थे। बलराम आज स्वयं के बनाएं सोलर ऊर्जा के उपकरण बनाकर बेंच रहें है। इन उपकरणों को बेंचकर 30 से 35 हजार प्रतिमाह का मुनाफा तो हो ही रहा है वहीं सबसे ज्यादा खुशी की बात यह है कि उनके बनाए उपकरण घरों में रोशनी कर रहे है।  
7 हजार से अधिक सौलर केदिल बेंच चुके है
   सोलर वॉटर हीटर, सोलर कंदिल, स्टेट लाईट, सोलर कुकर और सोलर एलईडी बनाने के लिए पिछले 5 वर्षों से दिल्ली, अहमदाबाद और इंदौर से कच्चा माल लाकर सोलर उपकरण बनाने का कार्य कर रहे है। वर्ष 2011 में बलराम को जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र खरगोन से 2 लाख 10 हजार के अनुदान के साथ 7 लाख रूपए का लोन स्वीकृत हुआ। बस यहीं से उनको आर्थिक सहायता की बदौलत किराए की दुकान और कच्चा माल खरीदने में सहायता मिली। कक्षा 8वीं पास बलराम शर्मा वैसे तो सोलर ऊर्जा के 10 प्रकार से अधिक उपकरण तैयार करते है, लेकिन भीकनगांव जैसे छोटे नगर में सौलर कंदिल की विशेष मांग रही है। 5 वर्षो में बलराम को ठीक-ठीक याद तो नहीं पर एक अनुमान से बताया कि 7 हजार से अधिक कंदिल बेंच चुके है।
रतनपुर के किसान का घर सोलर ऊर्जा से जगमग होगा
   बलराम शर्मा बताते है कि जिन क्षेत्रों में बिजली नहीं पहुंची है, वहां के लोगों के लिए सोलर ऊर्जा बेहतर विकल्प है। उनके पास खंडवा, बुरहानपुर के क्षेत्रों के अलावा भीकनगांव व झिरन्या के भी कई लोग सोलर ऊर्जा के उपकरण ले जाते है। इन दिनों बलराम रतनपुर के किसान सुशान दीपक के घर में सोलर ऊर्जा के उपकरण लगाने का कार्य कर रहे है। सुशान के घर सोलर ऊर्जा के उपकरण लगाने के लिए उन्हें करीब-करीब 2 लाख रूपए का ठेका प्राप्त हुआ है। इसके लिए 5 हजार रूपए की पेशगी भी प्राप्त हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.