पप्पू को मिल गया पक्का मकान
नौगांव जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम दौरिया निवासी 33 वर्षीय पप्पू अहिरवार का अब स्वयं का पक्का मकान बन गया है। गरीबी की हालत में कच्चे मकान में परिवार सहित रहकर गुजर बसर करने वाले पप्पू के स्वयं का पक्का मकान होने के सपने को सच किया है, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ने। किसान पप्पू अहिरवार अपनी लगभग 4 बीघा जमीन में खेती बाड़ी का कार्य करते हैं। कम आमदनी एवं अपने वृद्ध माता-पिता की बीमारी के इलाज खर्च के कारण पप्पू का पक्का मकान बनना सपने के सच होने जैसा है।
पप्पू को मकान निर्माण के लिए शासन द्वारा 3 किस्तों में आवास निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रूपए की राशि बैंक खाते में प्रदान की गई थी। इसके अतिरिक्त पप्पू को मनरेगा मजदूरी एवं शौचालय निर्माण की राशि भी मिली। पप्पू को अब हर साल बरसात आने के पहले कच्चे मकान की मरम्मत एवं छत टपकने की चिंता से भी मुक्ति मिल गई है। अब वह अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी जीवन बिता रहा है। वह शासन को इस आवास योजना के लिए धन्यवाद देता है। पप्पू के आत्मविश्वास का आलम यह है कि उसने पक्का मकान बनने के बाद अब नमसा योजना के तहत कृषि विज्ञान केंद्र नौगांव के सहयोग से अपने आवास परिसर में जैविक खाद के लिए वर्मी पिट का निर्माण भी करा लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं