गन्ना जलने से हुए जख्मों पर मंत्री ने लगाई मरहम

  दतिया -- गोराघाट क्षेत्र के किसानों पर आफत का पहाड़ उस समय टूट पड़ा जब गन्ने के खेतों में आग लगने से उनकी खड़ी फसल नष्ट हो गई। इस बात की जानकारी मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र को लगी तो उन्होंने एसडीएम को निर्देश देकर अग्निकांड़ से हुई नुकसानी का सर्वे कराया और स्वयं गोराघाट पहुंचकर किसानों को 2 लाख 62 हजार 940 रूपये की सहायता राशि 19 किसानों के बीच वितरित की। 
   जिन किसानों को यह राहत राशि दी गई उनमें पहलवान जाटव मलकपहाड़ी, दलबीर सिंह सिख बहरूका, रामेश्वर बहरूका, गेंदालाल जाटव बहरूका, रामलाल कुशवाहा बहरूका, सेवाराम अहिरवार बानौली, राजेन्द्र रावत पचोखरा, बलवीर सिंह रावत पचोखरा, बलवान कुशवाहा डोंगरपुर, रमेश कुशवाहा डोंगरपुर, संतोष लोधी बड़ेरा, बादाम लोधी बड़ेरा, उद्यम सिंह लोधी बड़ेरा, भारती लोधी बड़ेरा, सावित्री लोधी बड़ेरा, नरेन्द्र अहिरवार दबराबाग, रामबाबू यादव पहाड़ी, गन्नू अहिरवार उपरांय, जयेन्द्र सिंह लोधी उपरांय के नाम शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.