मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना से ऋण प्राप्त कर आर्थिक रूप से मजबूत बन रही है ममता बाई

 शाजापुर -   शाजापुर विकासखण्ड के ग्राम चौसला की रहने वाली ममता बाई पति संतोष खरोलिया मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना से 50 हजार रूपये का ऋण प्राप्त कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। 
   ममता बाई बताती है कि उसका परिवार पहले बेहद गरीबी में जीवन यापन कर रहा था। सभी वयस्क लोग मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। ग्राम में आजीविका मिशन के तहत कार्य करने वाले कार्यकर्ता ने उसे स्वसहायता समूह से जुड़कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा आर्थिक गतिविधियां सम्पादित की जाती है। शासन द्वारा इसके लिए रिवाल्विंग फण्ड भी उपलब्ध कराता है। शुरू में ममता बाई ने समूह से कर्ज लेकर सिलाई मशीन ली, इसके बाद मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना से उसने एक भैंस भी खरीद ली। उसे सिलाई का काम पहले से आता था इसलिए उसका काम चल निकला। साथ ही भैंस पालन से उसे 8 हजार रूपये प्रतिमाह की औसतन आमदनी होने लगी। सिलाई से भी उसे प्रतिमाह लगभग 4 हजार रूपये प्राप्त होने लगे। इस प्रकार उसे अब प्रतिमाह 12 हजार रूपये की आमदनी होने लगी है। अब उसका परिवार मजदूरी के लिए नहीं जाता है। श्रीमती ममता बाई अन्य महिलाओं से अनुरोध करती है कि वे भी मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना का लाभ लेकर अपने पैरों पर खड़ी हो।  

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.