प्रधानमंत्री आवास योजना से हीरालाल को मिला पक्का आवास
सिवनी -- प्रधानमंत्री आवास योजना ने वर्षों से सर्दी, गर्मी और बरसात में कच्चे, झोपड़ीनुमा मकानों में जीवन यापन कर परेशानी में रहने वाले असहाय, गरीब, मजदूरों के पक्के मकान के सपने को साकार किया है। शासन की इस जन कल्याणकारी योजना से आज इन बेघर असहाय, गरीब, मजदूरों के परिवार में आज चहुँ और खुशियां विद्धमान हैं इस योजना से पक्का मकान मिलने पर कमजोर गरीब वर्ग बहुत राहत महसूस कर रहे हैं इनका जीवन अब अधिक सुखमय हो गया है।
ऐसे ही जिला सिवनी के ग्राम कंडीपार में निवासरत श्री हीरालाल तेकाम का परिवार भी है| जो रोज बनी मजदूरी कर अपने तथा अपने परिवार का पालनपोषण करता था| जिसके लिए खुद का अपना पक्का मकान एक दिव्यस्वप्न के सामान था। जिसको प्रधानमंत्री आवास योजना ने पूरा किया। योजनान्तर्गत शासन से मिली आर्थिक सहायता व स्वयं की बचत पूंजी लगाकर आज हीरालाल ने अपना स्वयं का सुंदर पक्का आसियाना बनवाया है, जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय का भी निर्माण किया गया है। हीरालाल आज प्रधानमंत्री आवास योजना से अपना पक्का गृह (आवास) पा कर आज बहुत खुश है। अब उन्हें बारिश, धूप व अन्य प्राकृतिक आपदाओं की चिन्ता नहीं रही। जिसके लिये हीरालाल व उनका परिवार शासन की इस योजना से मिली मदद का धन्यवाद देता है।

कोई टिप्पणी नहीं