जॉब फेयर में हेमराज सिंह का एलआईसी में हुआ चयन (सफलता की कहानी)


शहडोल |  केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु जिला एवं खण्ड स्तर पर रोजगार विभाग के माध्यम से जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इन जॉब फेयर मेलों में कम पढे-लिखे या ऐसे युवक जो जागरूकता के अभाव में अपना आवेदन किसी बड़े संस्थान में नहीं कर पाते हैं उन्हें जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान कर रोजगार से जोड़ने के प्रयास किये जाते हैं। 
             जिला मुख्यालय शहडोल में रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित जिला स्तरीय जॉब फेयर ग्राम भागा पोस्ट लफदा विकास खण्ड गोहपारू के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आया। कारण था उनका भारतीय जीवन बीमा निगम में एलआईसी सलाहकार के पद पर चयन। श्री हेमराज सिंह ने बताया कि उन्होने समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर दूसरी बार जॉब फेयर में अपना आवेदन किया था। मेरा परिवार खेती-किसानी से जुड़ा हुआ है, जागरूकता एवं जानकारी की कमी के कारण हम लोग आवेदन करने से वंचित रह जाते हैं। प्रदेश सरकार की इस योजना तथा जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा के सक्रिय सहयोग के कारण हम सब ग्रामीण युवक इस जॉब फेयर में शामिल होकर अपना साक्षात्कार देने में सक्षम हो पाये। प्रदेश सरकार की ग्रामीण युवाओं को सक्षम बनाने के इस प्रयास की मैं सराहना करता हूँ तथा प्रदेश के मुखिया के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही यह अपेक्षा रखता हूँ कि हम जैसे अनेंकों युवकों को इन जॉब फेयर के माध्यम से रोजगार पाने में सफलता मिलेगी और हम सबके जीवन में नई खुशियों का संचार होगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.