5 रूपये में मिल रहा है स्वादिष्ट और भरपेट भोजन
दीनदयाल रसोई में गुणवत्ता के साथ भोजन परोसा जाता है। साथ ही साफ-सफाई का भी पर्याप्त ध्यान रखा जाता है। दीनदयाल रसोई के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों तथा नागरिकों द्वारा आर्थिक सहयोग दिया जाता है। यहां लोग विभिन्न कार्यों में हाथ बांटते हैं और श्रमदान करते हैं। नगर पालिका रायसेन द्वारा दीनदयाल रसोई का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कर्मचारियों की ड्यूटी प्रतिदिन के हिसाब से लगाई जाती है, जो कि मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं