मजदूर से मालिक बना सारंगपुर का गफ्फार , अन्य को भी दे रहा है रोजगार

  राजगढ़ --  श्री गफ्फार अंसारी पिता श्री अब्दुल शकुर अंसारी वार्ड क्रमांक-3 सारंगपुर जिला राजगढ़ के निवासी है। वे एक गरीब परिवार से संबंध रखते है। श्री गफ्फार मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लाभ लिये जाने से पूर्व दूसरे प्रोपराईटर के यहां पर 8000 रूपये मासिक मजदूरी पर कार्य करते थे। और वहीं वे आज 4,50,000 रूपये वार्षिक कमा रहें है। साथ ही 4 अन्य को भी रोजगार दे रखा है।
   इनकों हथकरघा विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी जागृति शिविर में प्राप्त हुई। जानकारी मिलने पर इनके द्वारा हाथकरघा सारंगपुर कार्यालय से संपर्क कर आर्थिक सहायता हेतु 7,70,000 रूपये का प्रोजेक्ट व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु आवेदन किया। प्राप्त आवेदन जिला हाथकरघा कार्यालय द्वारा टी.एफ.सी. उपरांत भारतीय स्टैट बैंक शाखा सारंगपुर को भेजा गया। बैंक द्वारा श्री गफ्फार का आवेदन जनवरी 2017 में स्वीकृत कर 7,70,000 रूपये का ऋण वितरण कर दिया गया। इसमें 2,00,000 रूपये की अंश पूंजी श्री गफ्फार ने लगाई। और उसके बाद उन्होंने स्वयं का नेशनल स्टील फर्नीचर के नाम से फर्म ए.बी. रोड सारंगपुर में वर्कशॉप प्रारंभ की। इनके द्वारा जाली, फाटक, खिड़कियां, कृषि उपकरण, चेनल गेट, शटर आदि फेब्रिकेशन का निर्माण किया जा रहा है और आज अन्य 4 लोगो को भी रोजगार दिया जा रहा है। 
   उत्पादित सामग्री को सारंगपुर और आस-पास के ग्रामीण इलाको में विक्रय किया जा रहा है। श्री गफ्फार ने बताया कि वह आज सरकार की योजना से लाभांवित होकर अपने पांव पर खड़ा है। साथ ही और अपने बच्चो को भी अच्छी शिक्षा एवं परवरिश दे पा रहा है। इनकी पारिवारिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। स्वयं का रोजगार स्थापित करने से इनकी वार्षिक आय लगभग 4,50,000 रूपये हो गई है। मुख्यमंत्री की स्वरोजगार योजना बहुत उम्दा योजना है। 
   योजनान्तर्गत वित्तीय मदद प्राप्त होने से पूर्व श्री अंसारी खुद एक अन्य दुकान पर कार्य करते थे। परंतु आर्थिक सहायता मिलने के उपरांत आज इन्होंने 4 अन्य लोगो को रोजगार दिया हुआ है। जिससे  4 अन्य परिवारों की भी रोजी-रोटी इनके माध्यम से चल रही है। अपना खुद का रोजगार स्थापित होने पर बहुत खुश है गफ्फार और आज अन्य हुनरमंद व्यक्तियों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनान्तर्गत स्वरोजगार ईकाई स्थापना के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.