नि:शुल्क उपचार से सुमित को मिली नई जिंदगी "कहानी सच्ची है" जनभागीदारी से संचालित शिविर में हुआ हर्निया का ऑपरेशन

 बेतूल -  विकासखण्ड आठनेर के ग्राम खटकर जावरा निवासी सुभाष दहीकर के डेढ़ वर्षीय पुत्र सुमित के हार्निया का सफल ऑपरेशन जिला अस्पताल में जनभागीदारी से संचालित नि:शुल्क ऑपरेशन शिविर में हुआ। 
    सुभाष दहीकर ने बताया कि वे तीन भाइयों के संयुक्त परिवार में निवास करते हैं। उनकी आठ एकड़ जमीन से उन्हें सीमित आमदनी होती है। उन्हें जब पता चला कि उनके पुत्र सुमित को हार्निया है, जब वे सोच में पड़ गए कि इलाज कैसे संभव होगा। इसी दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के आठनेर के दल द्वारा उनसे संपर्क कर सुमित को चिन्हित किया गया। बुधवार 2 मई को सुमित की नि:शुल्क शल्य चिकित्सा नर्मदा अस्पताल भोपाल एवं जिला अस्पताल के सर्जन दल द्वारा संपादित की गई। इस दौरान सुमित के परिजनों ने विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, कलेक्टर श्री शशांक मिश्र एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपचार हेतु किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वह चाहते हैं कि उनके जैसे जरूरतमंद लगातार लाभांवित होते रहें। सुभाष का कहना है कि हर्निया की बीमारी से उनके बेटे के ग्रसित होने से उनका परिवार परेशान था, जिससे अब राहत मिली।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.