प्रधानमंत्री आवास योजना से हुआ उत्तम सिंह के परिवार का सपना साकार

  डिंडोरी-- ग्राम-बरसिंघा माल, ग्राम पंचायत बरसिंघा माल, जनपद पंचायत अमरपुर जिला डिण्डौरी निवासी श्री उत्तम सिंह का प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का आवास भवन बनकर तैयार हो गया है। श्री उत्तम सिंह अब अपने परिवार सहित पक्के आवास भवन में रहने लगा है। श्री उत्तम सिंह ने बताया कि वह कक्षा दसवीं तक पढाई की है और वह खेती-बाडी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसने बताया कि उसके पास इतने रूपए नहीं थे कि वह अपने परिवार के लिए पक्का आवास भवन बना सकता। उसकी यह इच्छा सपने के सामान हो गई थी। श्री उत्तम सिंह ने बताया कि तभी उसे ग्राम पंचायत के सरपंच के द्वारा सूचना मिली कि उसका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयन कर लिया गया है और शासन द्वारा 1 लाख 60 हजार रूपए स्वीकृत किये गए हैं। सरपंच से यह समाचार सुनकर वह बहुत प्रसन्न हुआ। उसने बताया कि उसे यह राशि तीन किस्तों में प्राप्त हुई है। श्री उत्तम सिंह ने अपने मकान में काम किया जिसकी उसे मजदूरी भी मिली। इससे उसके परिवार का भरण-पोषण होता रहा और उसे किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई। श्री उत्तम सिंह ने बताया कि उसका परिवार छोटा परिवार है। परिवार में उसकी पत्नि और दो बच्चे हैं। उसके परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना से बना पक्का आवास भवन पर्याप्त है। श्री उत्तम सिंह प्रधानमंत्री आवास योजना से बने पक्के आवास भवन में अपने परिवार के साथ बहुत खुश है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.