बापू को प्रधानमंत्री आवास के साथ शौचालय बनने से गंदगी से मिली मुक्ति

 झाबुआ --मजदूरी कर परिवार का गुजारा चलाने वाले बापू पिता कसना एक कमरे के मिट्टी के कच्चा झोपडे में रहते था, मजदूरी कर वे जैसे तैसे परिवार का भरण पोषण कर पाते था। ऐसे में उनके लिए पक्का मकान बनाने का सोचना मुंगेरी लाल के सपने जैसा था। लेकिन उनके इस सपने को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ने हकीकत बना दिया है और एक कमरे के मिट्टी के मकान में रहने वाला बापू पिता कसना अब सीमेंट कांक्रीट की छत वाले मकान का मालिक बन गया है और सोने पे सुहागा ये कि आवास क साथ उसने शौचालय का निर्माण भी कर लिया है, तो उसे खुले में शौच करने जाने में होने वाली परेशानियो सें भी निजात मिल गई है और शौच से आसपास होने वाली गंदगी से भी मुक्ति मिल गई है। 
   झाबुआ जिले के राणापुर विकास खण्ड के ग्राम पुवाला के निवासी बापू को प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत वर्ष 2016-17 में पक्का आवास बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। शासन से अनुदान मे मिली राशि से उसने ने अपना पक्का मकान एवं शौचालय बना लिया। अब वह अपने परिवार के साथ सीमेंट कांक्रीट के पक्के मकान में रहते है। चर्चा के दौरान बापू ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास का लाभ नही मिलता तो वे अपना पक्का मकान नही बना पाते और उन्हें मिट्टी के कच्चे मकान में ही रहने एवं खुले में शौच के लिए जाने से जहरीले जानवर के काटने बारिस में छत टपकने, मकान के कभी भी गिरने का डर समाया रहता। छत टपकने से बरसात का मौसम बहुत ही कष्टदायक होता था। प्रधानमंत्री आवास योजना ने मदद कर उसकी सारी समस्या ही हल कर दी है अब जहरीले जानवरो के काटने, छत टपकने और मकान गिरने की कोई चिंता नही है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.