कल्याणी सोनू की सफलता बनी महिलाओं के उत्थान का आधार

  बड़वानी -- बड़वानी के ग्राम वरला की रहवासी श्रीमती सोनू पति राकेश भी आज अगरबती निर्माण कर अपने परिवार का गुजर-बसर अच्छी तरह से कर रही हैं। कल्याणी सोनू की यह सफलता क्षेत्र की महिलाओं के लिये प्रेरणा का आधार बन नही है। क्योंकि सोनू की सफलता से प्रेरित होकर आज इस क्षेत्र की 63 स्व-सहायता समूह की महिलाए आत्मनिर्भरता का परचम फहराने में सफल हुई है। 
   ग्रेजुएट सोनू भी पति की मौत के बाद बेरोजगारी और आर्थिक तंगहाली के चलते परेशान थी। वही मां का भी निधन हो गया, पिता को लकवा मर गया। लकवाग्ररत पिता सहित अपने एक बच्चे की जिम्मेदारी सोनू के ऊपर आ गई। उच्च शिक्षित होने के बाद भी बेरोजगार सोनू की जिन्दगी में उजाला का संचार किया आजीविका मिशन ने। आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह से जुड़ने व मिले ऋण से आज कल्याणी सोनू अगरबती निर्माण कर प्रतिमाह 12 से 15 हजार रुपए कमा लेती हैं। 5 हजार रुपए लोन की किस्त चुकाने के बाद भी उन्हें  प्रतिमाह 7 से 10 हजार रुपए की बचत होती है। जिससे कल्याणी सोनू अपने बच्चे एवं पिता की देखभाल अच्छे से कर रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.