कौशल उन्नयन से कृष्ण कुमार बैगा आई.टी.आई.खरगौन में बने प्रशिक्षक

  शहडोल -  केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लोगों को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण देकर उनके हाथों में हुनर पैदा करने हेतु आई.टी.आई. के माध्यम से प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। शहडोल जिले के बुढ़ार जनपद के ग्राम करकटी निवासी श्री कृष्ण कुमार बैगा ने कक्षा 12 वीं की परीक्षा पास करने के बाद अपने बडे़ भाई श्री कैलाश बैगा जो आई.टी.आई.शहडोल में भृत्य के पद पर पदस्थ हैं की सलाह पर आई.टी.आई.करने का निर्णय लिया। उन्होने मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड पर दो वर्षीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान ही उनका चयन आई.टी.आई.खरगौन में प्रशिक्षक के पद पर हो गया। केन्द्र एवं राज्य सरकार की कौशल उन्नयन योजना के तहत इनके जैसे अनेकों युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी मिल चुकी है, कुछ युवाओं ने शासन की विभिन्न योजनाओं से ऋण एवं अनुदान प्राप्त कर अपना व्यवसाय भी शुरू कर दिया है। 
   इसी तरह आई.टी.आई. शहडोल में कंटेनजेंसी श्रमिक के रूप में ग्राम बोड़री निवासी ददनराम बैगा ने सेवा के दौरान ही कटिंग स्वींग में प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के पश्चात आज वे आई.टी.आई. सिंगरौली में प्रशिक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.