सुहागरानी के पक्के मकान में आई बिटिया की बारात
सागर -- ग्राम पंचायत गुगवारा देवरी की सुहागरानी गौड़ की बिटिया की बारात प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने पक्के मकान में आई। सुहागरानी बताती है कि उनके पति की मृत्यु वर्ष 2008 में हो चुकी है। उनका गुजर-बसर कच्चे, टूटे-फूटे एवं जर्जर मकान हो रहा था। बेटी का रिष्ता उनके घर को देखकर जुड़ नहीं पा रहा था। इस अंधकारमय स्थिति में सुहागरानी की जिन्दगी में प्रधानमंत्री आवास योजना आषा की किरण बनकर आई। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी ली। उन्हें इस योजना में स्वयं का भी पक्का मकान का स्वप्न पूरा होता दिखाई देने लगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी आवश्यक दस्ताबेजों को पूर्ण कर अपना आवेदन पंचायत में जमा किया। वर्ष 2016-17 में आवास की स्वीकृति प्राप्त हुई। सुहागरानी बताती है कि लगभग 6-7 माह पूर्व उनका आवास बनकर तैयार हो गया। उनकी बेटी को देखने के लिये रिष्ते आने लगे। कुछ समय बाद उनकी बेटी का रिष्ता पक्का हो गया। सुहागरानी ने पक्के मकान से बेटी की शादी धूम-धाम से की। उल्लेखनीय है कि देवरी विधानसभा का यह पहला आवास है जो गुगवारा में बना है।
कोई टिप्पणी नहीं