जनसुनवाई में दिव्‍यांग सलमा बी को मिली व्‍हीलचेयर

 नीमच --   कलेक्‍टर श्री कौशलेन्‍द्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट में जनसुनवाई की। जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने बघाना की दिव्‍यांग सलमा बी पिता अहमद खॉ से पूछा कि व्‍हील चेयर है, कि नही तो सलमा ने कहा नही है। इस पर कलेक्‍टर श्री सिंह ने दिव्‍यांग सलमा बी को नि:शुल्‍क व्‍हील चेयर रेडक्रास से दिलवाई। नि:शुल्‍क व्‍हील चेयर पाकर, सलमा खुशी-खुशी अपने घर को लौट गई।
   कलेक्‍टर श्री कौशलेन्‍द्र विक्रम सिंह ने सलमा बी को अन्‍त्‍योदय का राशन कार्ड बनवाकर देने के निर्देश भी जिला आपूर्ति अधिकारी को दिया। एकता कालोनी के किशनराव ने हर्निया की बीमारी के उपचार के लिए आवेदन प्रस्‍तुत किया, तो कलेक्‍टर मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी को निर्देश दिए, कि वे तत्‍काल किशनराव को जिला अस्‍पताल में भर्ती कर नि:शुल्‍क उपचार की व्‍यवस्‍था करें। उन्‍होने भरण पोषण अधिनियम के तहत किशनराव को उनके पुत्रों से भरण-पोषण राशि दिलाने के निर्देश भी एसडीएम को दिए। कलेक्‍टर ने जावद की एमबीबीएस स्‍टूडेंट सुश्री तंजील फातेमा को मेडिकल कॉलेज की फीस  भरने के लिए स्‍टेट बैंक जावद से उच्‍च शिक्षा ऋण स्‍वीकृ़त कर संबंधित कालेज के खाते में भुगतान करने के निर्देश शाखा प्रबंधक एवं जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को दिए।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.