श्रीमती प्रेमकुवर के पास अब है स्वयं का पक्का मकान

   मंदसौर जिले के गुर्जरबर्डिया की रहने वाली श्रीमती प्रेमकुवर ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किये और इस संघर्ष के बीच इनके और इनके परिवार के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना सुकुन की सांस लेकर आई। पहले प्रेमकुवर किराये के मकान में रहती थी। जिससे हर माह एक मोटी रकम किराये के रूप में देनी पडती थी। स्वंय की खेती-बाडी न होने से हर कार्य के लिये मजदूरी पर ही निर्भर रहना पड़ता था। इनका परिवार स्लेट पेंसिल कारखाने में काम करता है। काम के लिये इनको गांव से मंदसौर शहर में आना पडता है। इधर मकान के किराये की चिंता भी रहती थी। लेकिन इस चिंता को पीएम आवास योजना ने दूर कर दिया। अब इनका मासिक किराया बच जाता जिससे इनके बेहतर शिक्षा प्राप्त कर रहे है। शासन के स्वच्छ भारत अभियान के तहत सुलभ शौचालय भी बना है। जिससे पूरे गांव में स्वच्छता का संदेश भी दे रहे है। इनके रिश्तेदार इनका मकान बनने से बहुत खुश है। वे कहते है कि श्रीमती प्रेमकुवर के पास पहले किराये का मकान था लेकिन अब 10 मेहमान भी आ जाये तो उनके रूकने के लिये बेहतर व्यवस्था है। इसके लिये श्रीमती प्रेमकुवर सरकार का बहुत आभार व्यक्त करती है। वर्तमान सरकार गरीबो की बहुत मदद कर रही है। ऐसी सरकार को हम कभी नही भूल सकते।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.