गरीबी मुक्त पंचायत की सफल गाथा प्रस्तुत हुई भोपाल मंच पर

बडवानी -- आजीविका एवं कौशल विकास दिवस 5 मई को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में जिले के ग्राम सनगॉव की सुधा बघेल ने अपना उद्बोधन देकर उपस्थितो को रोमांचित कर दिया। इस कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी आजीविका मिशन भोपाल श्री एम.एल. बेलवाल तथा अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित थे।
   मंच से अपने उद्बोधन में सुधा बघेल द्वारा बताया गया कि सरस्वती आजीविका स्व सहायता समूह की सदस्य है तथा जागृति सीएलएफ की सचिव है। साथ ही सीएलएफ की बुक कीपिंग का कार्य भी करती है। वे अभी आठवीं तक पढ़ी है, हाल ही में उन्होने दसवी कक्षा की परीक्षा दी है। उन्होने बड़े आत्मविश्वास से बताया कि पूर्व में गांव में उन्हे कोई 500 रूपये का ऋण देना पसंद नहीं करता था। किन्तु आज उन जैसी लखपति 112 परिवार के सदस्य गरीबी की दास्ता से मुक्त होकर अपना सफल व्यवसाय कर रही है और यह सब संभव हो पाया है आजीविका मिशन से जुढ़ने के उपरान्त।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.