नरसिंह को मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में 8 हजार 800 सौ रूपये मिले
झाबुआ -- राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर लागू की गयी मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का झाबुआ जिले में प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। यह योजना किसानों के लिये अपार खुशियां लायी है। जिले के किसान नरसिंह पिता भादर निवासी ब्लांक राणापुर जिला झाबुआ को प्रोत्साहन राशि मिलने से बेहद खुशी मिली है।
हॉल ही में राज्य शासन द्वारा लागू की गई मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत झाबुआ जिले में 4 हजार 444 किसानों को जिन्होंने गत रबी में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचा था, उन्हें 200 प्रति क्विंटल के मान से 5 करोड़ रूपये से अधिक की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी गयी है। यह राशि उनके बैंक खाते में जमा करायी गई। इन्हीं लाभान्वित किसानों में से एक है झाबुआ जिले के ग्राम ढोल्यावाड में रहने वाले नरसिंह पिता भादर जिन को 8 हजार 800 रूपये प्रोत्साहन राशि मिली प्रोत्साहन राशि मिलने से वे बेहद खुश है। उन्होने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया है। नरसिंह पिता भादर ने बताया कि प्रोत्साहन राशि मिलने से हमें खेती में बेहद लाभ होगा। प्रोत्साहन राशि का उपयोग हम अपने खेती व्यवसाय को उन्नत बनाने में करेंगे। राशि का उपयोग खाद, बीज सहित अन्य कृषि आदानों को खरीदने में करेंगे। खेत में सिंचाई के साधन बढायेगे अच्छे खाद-बीज खरीदेंगे तो हमें अच्छा उत्पादन और बेहतर उत्पादकता मिलेगी। इससे हमारी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कोई टिप्पणी नहीं