प्रधानमंत्री आवास योजना से अपने पक्के मकान के मालिक बने मथुरा प्रसाद
सिवनी -- जिले के जिला मुख्यालय से लगे ग्राम नरेला के मथुरा प्रसाद आज अपने पक्के मकान कि मालिक है। छोटे से ग्राम में कृषि कार्य कार्य करने वाले मथुरा प्रसाद के लिए यह उनके सबसे बड़े स्वप्न के पूरा होने जैसा है। श्री मथुरा प्रसाद बताते है कि वह छोटे कृषक परिवार से ताल्लुक रखते है तथा जीवन स्तर एवं आर्थिक स्थिति के हिसाब से रहने के लिए वह कच्चे मिट्टी के मकान का उपयोग करती थे। जो अक्सर बरसात जगह जगह से टपकता था, जिसे प्रतिवर्ष मरम्मत करवाना पड़ता था।
आज मथुरा प्रसाद के पास प्रधानमंत्री आवास योजना से अपना सुंदर, पक्का मकान है। जिसका निर्माण भी मथुरा प्रसाद एवं उनकी पत्नी ने अपने सहूलियत के हिसाब से करवाया है। शासन की इस कल्याणकारी योजना अंतर्गत उन्हें डेढ़ लाख रूपय मनरेगा की मजदूरी सहित प्रदान किए गए है। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए मिले 12 हजार से एक सुव्यवस्थित शौचालय निर्माण भी उन्होंने अपने आशियाने में करवाया है। आज मथुरा प्रसाद के पारिवारिक जीवन स्तर में बड़ा परिवर्तन आया है। शासन की इस कल्याणकारी योजना से बेघर, कच्चे आवासों में निवास करने वाले परिवारों को निश्चित रूप से लाभ मिला रहा है। जिसके लिए लाभांवित परिवार सदैव शासन के कृतज्ञ रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं