उज्जवला योजना ने दिलाया धुंआ से छुटकारा

नरसिंहपुर -- प्रधानमंत्री उज्जवला योजना महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना में गरीब महिलाओं को नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिये जा रहे हैं। घरेलू रसोई गैस मिल जाने से महिलाओं को भोजन बनाने में सहूलियत होने लगी है। पहले चूल्हे पर भोजन बनाने में लकड़ी व कंडों को जलाना पड़ता था। चूल्हे से बहुत धुंआ निकलता था, इससे महिलाओं की आंखों में जलन होती थी और भोजन बनाने में दिक्कत होती थी।
   नरसिंहपुर जिले के विकासखंड करेली की ग्राम पंचायत खैरीनाका में उज्जवला योजना के तहत अनेक महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन मिले हैं। ग्राम पंचायत खैरीनाका की निवासी सियाबाई कहती हैं कि सरकार की यह योजना बहुत अच्छी है। कम से कम महिलाओं को धुंआ से छुटकारा तो मिल गया। पहले धुंआ आंखों में चला जाता था और आंखों में जलन होती थी। अब गैस मिल जाने से आंखों में बहुत आराम है और भोजन भी अच्छे से बन जाता है। इसी तरह ग्राम की ही लक्ष्मी बाई कहती हैं कि नि:शुल्क गैस कनेक्शन मिल जाने से अब भोजन बनाने में बहुत आसानी हो गयी है। ग्राम पंचायत की ही भागवती बाई कहती हैं कि पहले चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी इकट्ठी करने की चिंता करनी पड़ती थी। अब गैस कनेक्शन मिल जाने से लाइटर से तुरंत गैस चूल्हा जल जाता है और भोजन भी जल्दी बन जाता है। खाना बनाने में कम समय लगता है और थोड़ा आराम भी मिल जाता है।
   महिलायें कहती हैं कि यदि गैस चूल्हे को सावधानी पूर्वक उपयोग किया जाये, तो गैस सिलेंडर एक की जगह डेढ़-दो महिने चलता है।
   सरपंच ब्राजेश पटैल ने इस योजना में अधिक से अधिक पात्र गरीब महिलाओं को योजना का लाभ दिलाया है। ग्राम पंचायत में अभी तक 45 महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन मिल चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.