पेरामेडिकल वेन से मिल रही है उपचार की सुविधा

 भिंड -- राज्य सरकार के माध्यम से आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाऐं मुहैया कराने के निरंतर प्रयास किए जा रहे है। इसी दिशा में मालनपुर क्षेत्र में स्थित सनफार्मा कंपनी ने भी पेरामेडिकल वेन प्रारंभ कर क्षेत्र के नागरिको को स्वास्थ्य सुविधाऐं उपलब्ध कराई जाकर उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। 
   नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लालसिंह आर्य ने जिले की गोहद विधानसभा के मालनपुर स्थित सनफार्मा कंपनी द्वारा पेरामेडिकल वेन को 5 मई 2018 को हरी झण्डी दिखाकर रवाना क्षेत्र के नागरिको को स्वास्थ्य लाभ दिलाने की दिशा में अनुकरणीय पहल की है।  यह वेन क्षेत्र के नागरिको को मौसमी बीमारियों से निजात दिलाने की दिशा में प्रतिदिन मालनपुर और क्षेत्र के गांवो में भ्रमण कर उपचार की व्यवस्था देने में सहायक बन रही है। 
   इस वेन के माध्यम से क्षेत्र के गरीब, असहाय व्यक्तियों को मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के अलावा अन्य मौसमी बीमारियों का उपचार दिया जा रहा है। इस वेन में एक चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित रहकर सनफार्मा कंपनी के श्रमिको के अलावा गांव-गांव भ्रमण कर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है। साथ ही वेन में उपस्थित चिकित्सा टीम घर-घर जाकर गरीबो का स्वास्थ्य परीक्षण और निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध करा रही है। 
   सनफार्मा कंपनी के चीफ लाइजनिंग ऑफीसर श्री अजदर खांन ने बताया कि सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य एवं जिला प्रशासन के सहयोग से कंपनी के माध्यम से चलित मोबाईल वेन द्वारा स्वास्थ्य सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। क्षेत्रीय नागरिक जोगिन्दर सिंह ने बताया कि सनफार्मा कंपनी द्वारा नागरिको के स्वास्थ्य की दिशा में वेन काफी उपयोगी होगी। वेन को संचालित कराने में राज्य सरकार और जिला प्रशासन के अलावा सनफार्मा कंपनी बधाई की पात्र है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.