समर्थन मूल्य पर सरसों बेचकर प्रफुल्लित हो रहे है किसान

 भिंड -- राज्य सरकार के माध्यम से किसानों को उनकी रवी फसल उचित दाम पर क्रय करने की सुविधा के अन्तर्गत जिले में स्थित सभी खरीद केन्द्रों पर सरसो प्रति क्विंटल 4 हजार रूपए के मान से क्रय करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिसके तहत मिहोना के किसान श्री नमोनारायण भारद्वाज एवं विनोद चौधरी ने अपनी सरसो फसल मिहोना खरीद केन्द्र पर उचित दाम पर बेचकर प्रफुलित हो रहे है। 
   कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी द्वारा जिले में स्थापित किए गए रवी फसल खरीदी केन्द्रो पर किसान अपनी सरसो, चना, मसूर एवं गेहूं की फसल राज्य सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर एसएमएस के माध्यम से अपने अपने क्षेत्रों में बेचने की सुविधा का लाभ उठा रहे है। समर्थन मूल्य पर सरसो का प्रति क्विंटल भाव 4 हजार रूपए निर्धारित किया गया है। जिस पर किसान को 100 रूपए बोनस के रूप में और उपलब्ध कराने की सुविधा दी जावेगी। 
   मिहोना नगर के किसान श्री नमोनारायण भारद्वाज पुत्र श्री बालकिशन भारद्वाज ने मिहोना खरीद केन्द्र पर अपनी 28 क्विंटल सरसो फसल समर्थन मूल्य पर आज बेचने का लाभ उठाया। इसीप्रकार मिहोना के ही निवासी किसान श्री विनोद चौधरी पुत्र श्री विजय चौधरी ने भी अपनी 30 क्विंटल सरसो फसल बेचने की सुविधा प्राप्त की। इन दोनो किसानों ने बताया कि हमें 4 हजार रूपए प्रति क्विंटल के मान से खाते में राशि प्राप्त होगी। इस खरीद केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा क्षेत्रीय एसडीएम श्री एमके शर्मा ने लिया है। मिहोना खरीद केन्द्र पर किसानो को सरसो फसल बेचने की सुविधा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई है। खरीद केन्द्र पर सभी प्रकार की व्यवस्थाऐं किसानो के लिए की गई है। 
   जिले के नगर मिहोना के निवासी किसान श्री नमोनारायण भारद्वाज एवं श्री विनोद चौधरी ने बताया कि म.प्र.सरकार द्वारा किसानो की खेती को फायदे का धंधा बनाने की दिशा में निरंतर कदम उठाए जा रहे है। मुख्यमंत्री कृषक समृद्वि योजना में विगत वर्ष के फसल उत्पादन पर किसानो को 200 रूपए प्रति क्विंटल के मान से सहायता राशि दी गई है। इसीप्रकार समर्थन मूल्य पर चना, सरसो गेहूं एवं मसूर की फसल क्रय करने की व्यवस्था की है। जिसके लिए हमारे क्षेत्र के सभी किसान प्रफुलित होकर म.प्र.सरकार और जिला प्रशासन के आभारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.