स्‍ट्राबेरी की खेती कर लखपति बने किसान राजेन्‍द्र धाकड, एक हेक्‍टेयर में स्‍ट्राबेरी से 10 लाख की कमाई

   नीमच जिले की जावद जनपद के ग्राम तुम्‍बा के किसान राजेन्‍द्र धाकड ने कृषि विभाग से परम्‍परागत फसल के स्‍थान पर नई फसल को अपनाने की जानकारी हांसिल कर स्‍ट्राबेरी की फसल लगाने का मन बनाया। महाराष्‍ट्र के एक किसान से उन्‍होने स्‍ट्राबेरी की फसल लेने का सही तरीका सीखा और एक हेक्‍टेयर में स्‍ट्राबेरी लगाई। राजेन्‍द्र धाकड ने विन्‍टर प्रजाति के प्रति पौधे 7.50 रूपये के मान से खरीद कर एक हेक्‍टेयर में स्‍ट्राबेरी के पौधे लगाए। मल्चिंग विधि से स्‍ट्राबेरी की रोपाई एवं उचित देख-भाल के बाद फसल आना प्रारम्‍भ हुई, तो राजेन्‍द्र धाकड ने पैकिंग कर 200 रूपये प्रति किलो के भाव से पेक्‍ड स्‍ट्राबेरी दिल्‍ली में विक्रय के लिए भेजना शुरू किया। 
   किसान राजेन्‍द्र धाकड (9406830264) का कहना है, कि एक हेक्‍टेयर की स्‍ट्राबेरी की खेती में कुल 12 लाख रूपये की लागत आई है। सभी खर्च निकालने के बाद भी 10 लाख रूपये की कमाई हुई है। किसान राजेन्‍द्र धाकड कहते है, कि खेती को लाभ का धंधा बनाना है, तो परम्‍परागत फसलों के साथ ही नई फसलों को भी अपनाना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.