मुख्‍यमंत्री स्‍वरोजगार योजना से मिली मदद "सफलता की कहानी" दीपमाला डामोर बनी परिवार का सहारा


   नीमच शहर के एकता कालोनी निवासी कुमारी दीपमाला डामोर मुख्‍यमंत्री स्‍वरोजगार योजना का लाभ उठाकर अपनी स्‍वयं की किराना एवं जनरल स्‍टोर्स की दुकान संचालित कर अपने परिवार के लिए भरण पोषण का सहारा बन गई है। 12 वीं उत्तीर्ण दीपमाला के पिता बचपन से ही घर छोड़कर कहीं चले गए, तो परिवार की पूरी जिम्‍मेदारी उसकी मॉ पर आ गई। फिर दीपमाला बडी हुई तो उसने परिवार के पालन पोषण  की जिम्‍मेदारी सम्‍भाली। 
   दीपमाला ने नीमच नगरपालिका से सम्‍पर्क कर मुख्‍यमंत्री स्‍वरोजगार योजना तहत किराना एवं जनरल स्‍टोर्स के लिए ऋण आवेदन प्रस्‍तुत किया। स्‍टेट बैंक ऑफ इण्डिया से दीपमाला को दीपमाला को एक लाख रूपये का ऋण मिला। जिससे उसने अपने मोहल्‍ले एकता कालोनी में किराना एवं जनरल स्‍टोर्स की दुकान प्रारम्‍भ्‍ा की। दुकान का सफलत संचालन कर लगभग 6 हजार रूपये महीने की घर बैठे कमाई कर रही है। इससे वह अपने चार सदस्‍यीय परिवार का भ्‍ारण पोषण करने के साथ ही 1800 रूपये प्रतिमाह बैक ऋण की किश्‍त भी समय पर अदा कर रही है।  दीपमाला डामोर का कहना है, कि महिलाओं को आज के दौर में घर पर खाली बैठना नही चाहिए। महिलाओं को जागरूक होकर स्‍वरोजगार से जुड़ कर परिवार की आमदनी बढाने में मददगार बनना  चाहिए।        

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.