ग्राम सिंगोड़ी के निवासियों को मिली शुद्ध पेयजल की बहुत बड़ी सौगात "कहानी सच्ची है"

 जल ही जीवन है और शुद्ध पेयजल मानव स्वास्थ्य के लिये अत्यंत उपयोगी है। यदि भू-गर्भ से फ्लोराईडयुक्त पानी मिले तो इसका मानव स्वास्थ्य पर बहुत ही विपरीत असर पड़ता है। ऐसे दूषित जल से मुक्ति की दिशा में प्रयास करते हुये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले के अमरवाड़ा विकासखंड के ग्राम सिंगोड़ी के निवासियों के लिये फ्लोराईड रिमूव्हल प्लांट लगाकर मानवता की दृष्टि से बहुत बड़ा कार्य किया गया है। अब इस ग्राम के निवासी शुध्द पेयजल का उपयोग कर अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकेंगे। सिंगोड़ी के निवासियों को शुद्ध पेयजल के रूप में बहुत बड़ी सौगात मिल गई है। इससे उनकी बहुत पुरानी समस्या दूर हो गई है। 
    जिले के सिंगोड़ी ग्राम में गहरे भू-गर्भ के जल में फ्लोराईड होने के कारण इस ग्राम के निवासियों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा था और वे परेशान थे तथा बार-बार शुध्द पेयजल की उपलब्धता के लिये प्रयासरत थे। उनकी इन समस्या को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने गंभीरता से लिया और फ्लोराईड रिमूव्हल प्लांट के साथ ही पानी को फिल्टर करने का एक प्लांट भी तैयार किया। चूंकि सतही जल में फ्लोराईड नहीं होता इसलिये विभाग द्वारा सिंगोड़ी ग्राम से 3 किमी. दूर पेंच नदी के डेम में संग्रहित सतही जल को मोटर द्वारा पाईपों के माध्यम से फिल्टर प्लांट तक लाया गया और इस पानी को फिल्टर करके अब सिंगोड़ी ग्राम की लगभग 4.50 हजार की आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। लगभग 3 लाख रूपये की लागत से तैयार इस फिल्टर प्लांट से माह जनवरी-2018 से नदी के सतही जल को फिल्टर करके ग्रामवासियों को फ्लोराईडमुक्त पानी दिया जा रहा है।

                                                  ===छिन्दवाड़ा===

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.