प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने ग्राम-लालपुर को मुख्य सड़क से जोड़ा

     डिण्डौरी --- जिले के ग्राम-लालपुर, विकासखण्ड अमरपुर, जिला-डिण्डौरी में सक्का अमरपुर रोड से ग्राम-लालपुर तक 78 लाख 49 हजार की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का निर्माण कर ग्राम-लालपुर को मुख्य सड़क से जोडा गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्राम-लालपुर के लिए आवागमन की सुविधा आसान हुई है। इस सड़क का निर्माण पीआईयू विभाग के द्वारा किया गया है। इसकी लम्बाई 2.4 किलोमीटर है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क बनने से पहले गांव के लोग कच्ची सड़क से आना-जाना करते थे। कच्ची सड़क का सफर लोगो के लिए कठिनाईयो से भरा होता था। इस संबंध में श्री आकाष नामदेव ने बताया कि पहले गांवों में आने-जाने के लिए कच्ची सड़क थी, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाई होती थी उनके बोलोरो वाहन को गाव में ले जाने में भी कठिनाई होती थी। अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क बनने उनके वाहन को ग्राम-लालपुर लाने ले जाने मे किसी भी प्रकार की कठिनाई नही होती है। श्री दीपक कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क बनने से अब गॉव मे जननी एक्सप्रेस वाहन, एम्बुलेंस 108, डायल 100 को आने-जाने में किसी भी प्रकार की कठिनाई नही होगी। इसी प्रकार से श्री कमल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों को हाट-बाजार, मरीजों को अस्पताल और छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने में आसानी हो रही है। ग्राम-लालपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क बनने से गाव मे खुषी का माहौल है।  

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.