प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री जिन्होंने फ्री में करवाई तीर्थयात्रा

   हमने तो कभी सपने में भी नही सोचा था कि तीर्थ यात्रा करेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज ने तो हमारी तीरथ यात्रा करने के सपने को पूरा कर दिया। यह बात जिले के भानपुरा विकासखंड से गए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का आशीष देते हुए कहा। दलौदा के 61 वर्षीय रामेश्वर कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के माध्यम से यात्रा की। उन्होंने कहा कि भगवान के दर्शन करके तो हमारा भाग्य ही खुल गया। हमने नही सोचा था कि हम तीर्थ यात्रा करेंगे लेकिन मुख्यमंत्री ने हमारे तीर्थ यात्रा करवा दी। इस यात्रा में 75 वर्षीय पुरालाल मेहर ने कहा कि हमारी तीरथ यात्रा बहुत अच्छी रही। यदी हम परिवार वालो के साथ तीर्थयात्रा करते तो भी हमे इतना आनंद नहीं आता। जितना हमें रामेश्वर की यात्रा करके आया। सरकार ने घर से लेकर घर आने तक की पूरी अच्छी व्यवस्था की। रेल में भी समय पर चाय-नाश्ता की व्यवस्था होती थी। हमने हमारी जिदंगी की सबसे अच्छी यात्रा की। तीर्थ यात्रा में जिले से जितने भी यात्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा में जाते है। वह मुख्यमंत्री श्री चौहान की प्रशंसा किए बगैर नहीं थकते। यात्री करते हैं कि इस प्रकार की व्यवस्था तो आदमी अपने पैसों से भी नहीं कर  सकता है, जो सुविधा मुख्यमंत्री जी देते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.