समाधान एक दिन योजना से जन सामान्य की समस्याओं का हो रहा है त्वरित निराकरण "सफलता की कहानी"

    समाधान एक दिन योजना प्रदेश सरकार की अभिनव पहल है। समस्याओं के त्वरित निराकरण में यह प्रयास मील का पत्थर साबित हो रहा है। अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले ग्रामीण एवं शहरी लोग कुछ ही घण्टों में अपनी समस्या का निदान पाकर खुश नजर आते हैं। 
   लोक सेवा केन्द्र सोहागपुर में आज 11 आवेदकों की समस्याओं का निराकरण किया गया। केन्द्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद सोहागपुर श्री एम.पी.सिह विहित अधिकारी का दायित्व निभा रहे थे ने बताया कि प्रत्येक दिन जन समस्याओं का निराकरण तत्परता के साथ किया जाता है। समस्यायें प्रमुख रुप से राजस्व एवं राशन कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र आदि से जुडी होती हैं। 
   अपनी समस्या लेकर नगरपालिका शहडोल के वार्ड नम्बर 31 निवासी श्री गोपी प्रजापति ने बताया कि पहले उनके पिता के नाम से राशन कार्ड बना था किन्तु उनका 12 दिसम्बर 2017 को देहावसान हो जाने के कारण राशनकार्ड की समस्या हो गयी। वार्ड पार्षद श्री शक्ति लक्षकार ने बताया कि समाधान एक दिन योजना के तहत आवेदन करें तो समस्या का निराकरण हो जायेगा। और हुआ भी वही। इसी तरह प्रदीप कुमार निवासी बलपुरवा तथा अरुण अग्रवाल को नक्षे, खसरे एवं बी-1 की नकल तथा पूनम अवस्थी तथा श्वेता अवस्थी को ऋण पुस्तिका भी तत्काल उपलव्ध करा दी गयी। सरकार के इस अभिनव पहल से जन सामान्य का सरकार के प्रति विश्वास बढा है तथा उन्हें सेवायें भी त्वरित मिलने लगी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.