मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का लाभ पाकर खुश है किसान

  रीवा---  जिले के किसान मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना तहत प्रोत्साहन राशि पाकर खुश हैं वह किसानों के हितैषी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का गुणगान करते थक नहीं रहे हैं।    रीवा जिले के रौरा रायपुर कर्चुलियान के कृषक बृजेन्द्र सिंह को गत वर्ष समर्थन मूल्य पर बेंची गयी गेहूं की 62 क्विंटल मात्रा का इस वर्ष 12400 रूपये बोनस के रूप में मिले जबकि अगडाल निवासी किसान शिवानंद मिश्र द्वारा गत सीजन में बेंची गयी गेहूं फसल की 40 क्विंटल मात्रा का आठ हजार रूपये बोनस उनके खाते में डाला गया । किसान ज्ञानेन्द्र मिश्रा को चौदह हजार छ: सौ रूपये तथा रामभद्र मिश्रा को इक्यानवे हजार एक सौ रूपये कृषक समृद्धि योजना के तहत प्रोत्साहन राशि मिली।    इस योजना का लाभ पाने वाले किसान कहते हैं कि गत सीजन में पैदा हुए अनाज की बोनस राशि देना बड़ी बात है। जिस अनाज को खाकर हम पचा गये अब उसी का बोनस पैसा मिलना वास्तव में किसान हितैषी मुख्यमंत्री का फैसला है। वह कहते हैं कि इसी कारण वो अपने प्रदेश के किसान जी जान से मेहनत कर बंपर फसल का उत्पादन कर रहे हैं और हमारा प्रदेश लगातार पांचवीं बार कृषि कर्मण पुरस्कार जीत रहा है। 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.