तीन हजार शासकीय सेवकों को बनाया ई-दक्ष “सफलता की कहानी”


   जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी नरसिंहपुर द्वारा जिले के शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को सूचना प्रौद्योगिकी का प्रशिक्षण देकर ई-दक्ष बनाया जा रहा है। अब तक 106 बैच में 2992 शासकीय सेवकों को कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आधुनिक कम्प्यूटर से सुसज्जित ई-दक्ष केन्द्र नरसिंहपुर में बेसिक कम्प्यूटर कोर्स-(बेसिक लेवल, मध्यम स्तर, उन्नत स्तर) कम्प्यूटर ट्रबल शूटिंग, यूनिकोड, डिजिटल सिग्नेचर, एमएस ऑफिस-(बेसिक लेवल, मध्यम स्तर, उन्नत स्तर) इंटरनेट, ई-मेल, नकद रहित (कैशलेस) लेनदेन कार्यक्रम, साइबर सुरक्षा, सोसल मीडिया पर रिफ्रेशर प्रोग्राम, भीम एप्लीकेशन आदि का प्रशिक्षण देकर दक्षता हासिल कराई गई है।
   जिले में ई-दक्ष केन्द्र 26 जून 2016 को शुरू हुआ था, तभी से ही प्रशिक्षण का सिलसिला लगातार जारी है। इसमें अब तक 106 बैच के माध्यम से 2992 शासकीय सेवकों को सूचना प्रौद्योगिकी का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वर्तमान में ई-दक्ष केन्द्र में 6 अलग-अलग विभागों के 27 अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण केन्द्र के वरिष्ठ प्रशिक्षक इंद्रेश यादव एवं प्रशिक्षक राहुल सोनी का प्रयास रहता है कि प्रशिक्षणार्थी अच्छी तरह से सीखें। उनकी छोटी-छोटी शंकाओं का समाधान किया जाता है, जिससे वे कम्प्यूटर पर अच्छे से कार्य कर सकें।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.