नीट परीक्षाओं में जिले के विद्यार्थियो को सफल करने रिलायंस सीबीएम प्लांट के युवा इंजीनियर दे रहें मार्गदर्शन

    जिले से जेईई परीक्षा में 15 विद्यार्थी के चयन के पश्चात अब आगामी 7 जुलाई को सम्पन्न होने वाली मेडिकल चिकित्सा नीट परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों के हौसले बुलंद है। जिसका कारण है एकलव्य आदिवासी विद्यालय के प्राचार्य श्री बी.एम. तिवारी, शिक्षक श्री शेखर गुप्ता सहित अन्य शिक्षकों तथा सबसे अधिक सीबीएम प्लांट के उन युवा ऊर्जावान इंजीनियरों का जो सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक प्लांट में अपने दायित्वों का निर्वाहन करने के बाद दैनिक रूप से बिना किसी स्वार्थ के उन गरीब आदिवासी विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है।
     कोचिंग प्राप्त कर रहे 14 विद्यार्थियों में से 7 छात्र एवं 7 छात्राऍ शामिल है। कक्षा 12वी में पढ़ने वाली ग्राम ऐताझर की गुड़िया सिंह जिसके माता-पिता खेती का कार्य करते है, ने बताया कि कोचिंग के इन प्रशिक्षकों द्वारा दिये गये विषय ज्ञान से ज्ञान वृद्धि तो हो ही रही है, साथ ही आत्मविश्वास में भी बढ़ोत्तरी हुई है। हम सब लोग अपने शिक्षकों से गलत या सही प्रश्न करते है जिनका वे संवेदनशीलता के साथ उत्तर देते है। जो हम सबके जीवन को नई राह दे रहे है। प्रशिक्षक इंजीनियर श्री स्वप्निल ठाकुर ने बताया कि हमने एनआईटी रायपुर से कैमिकल इंजीनियरिंग में बी. टेक. की डिग्री ली है। पढ़ाई के दौरान ही सहयोग मेन्टर्स क्लब से जुड़कर गरीब विद्यार्थियो को कोचिंग देने का काम करते रहे हैं। इस कार्य से हमें स्वयं की संतुष्टि मिलती है। परोपकार का फल भी मीठा होता है। प्रतिफल स्वरूप मेरा चयन भी एम.टेक करने हेतु आईआईटी मुम्बई एवं मद्रास के लिए हुआ है। समाज से भी यही अपेक्षा है कि जो गरीब बच्चे आर्थिक या संसाधन के अभाव के कारण शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते है। उनकी शिक्षा के लिए समाज आगे आये।
    रिलायंश फाउंडेशन सी.बी.एम प्रोजेक्ट के इंजीनियर श्री स्वप्निल सिंह ठाकुर, कुमार गामनी, लोकेश कापसे वैरभ महावर, जयंत कुमार वर्मा, प्ररवर गलगले के द्वारा प्राप्त मार्गदर्शन एवं नियमित अभ्यास के कारण हम सब नीट की परीक्षा के लिए तैयार है। विश्वास है कि हम सब इस परीक्षा में सफल भी होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.