रूंधे गले से मीरा देवी बोलीं “उज्ज्वला” ने वर्षों पुरानी हरसत पूरी कर दी “कहानी सच्ची है”
मीरा देवी बताती हैं कि अब मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाना हमारे बस में नहीं रहा। ऐसे कठिन हालातों में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना हमारे लिए वरदान बनकर सामने आई। ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर मुरैना में 28 अप्रैल को जिला स्तरीय कार्यक्रम “उज्ज्वला दिवस” मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता हर्षाना, विधायक श्री सूबेदार सिंह रजौधा ने इस कार्यक्रम में मीरा देवी को भी सरकार की ओर से नि शुल्क गैस कनेक्शन की किताब, गैस चूल्हा व सिलेण्डर सौंपा।
जब मीरादेवी को मुख्य अतिथि से नि शुल्क गैस किट प्राप्त हुई तब उसकी आँख से बह रहे खुशी के आँसू तो काले चश्मे की वजह से नहीं दिखे। मगर उनकी आवाज बता रही थी कि वे खुशी से भावुक हैं। वे कह रहीं थीं कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने हमारी वर्षों पुरानी हसरत पूरी कर दी है।
कोई टिप्पणी नहीं